Header Ads Widget

फलों की व्यवसायिक खेती का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न




शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट

 कृषि विज्ञान केंद्र अरियरी में शनिवार को फलों की व्यवसायिक खेती का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जिले के विभिन्न गांव के चिन्हित 30 प्रगतिशील किसानों को आम ,अमरूद ,बेल,आंवला ,कटहल सहित अन्य फलों की खेती के बारे में बारीकी से कृषि वैज्ञानिकों ने जानकारी किसानों को दी। 

प्रशिक्षण शिविर में कृषि वैज्ञानिक डॉ नवीन कुमार सिंह , डॉ विनय मंडल , डॉ जावेद इदरीश द्वारा इस जिले के भूमि की मिट्टी एवम वातावरण के अनुरूप फलों की खेती पर चर्चा किया। उन्होंने फलों की खेती के साथ - साथ प्याज , दलहनी और तेलहनी फसलों की खेती की भी जानकारी दी। किसानों को फलों की खेती से होने वाले मुनाफा के बारे में बताया गया। 

साथ ही इसकी खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस प्रशिक्षण में अनुसूचित जाति के भी किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।