शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :
अक्षय नवमी के अवसर पर सोमवार को लोगों ने आंवला वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना ,दान पुण्य की धूम रही। जिले में शहर से लेकर गाव तक श्रधालुओ ने उत्साह के साथ आवला वृक्ष का पूजन कर उसके छाव में दान किया। इस अवसर पर लोगो ने भुआ का दान किया। बड़ी संख्या में लोगो ने भुआ के अंदर बहुमूल्य द्रव्य छिपा कर गुप्त दान भी किया।
पूरे जिले में सवेरे से ही माहौल उत्सव का बना रहा। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि पौराणिक मान्यता के अनुसार अक्षय नवमी के दिन किया गया दान को अक्षय माना गया है। इस दिवस पर किये गये दान से लोगो का लोक और परलोक दोनों सुधर जाता है। अक्षय नवमी के दिन का आयोजन आरोग्य को लेकर भी किया जाता है।
आवला वृक्ष के नीचे भोजन करने में अमृत पान के महत्व की बात पुराणों में वर्णित है। जिले के नगर क्षेत्र के जमालपुर स्थित श्री कृषण मंदिर, सदर प्रखंड के हथियावां, चेवाडा , बरबीघा आदि में बड़ी संख्या में लोगो ने आवला वृक्ष के नीचे दान दिया। इसमें महिला की संख्या कुछ ज्यादा ही थी। महिलाओ ने दान से पूर्व ब्र्हाम्नो से कथा प्रवचन भी सुना।
बाद में महिलाए और बालिकाओ ने उत्साह के साथ आवला वृक्ष के नीचे भोजन बनाया और आपस में मिलजुल कर खाया। बरबीघा में बीजेपी के प्रदेश मंत्री डॉ पूनम शर्मा ने भी आवला पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की। अक्षय नवमी को लेकर लोगो ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। लोगो ने छठ के अवसर पर प्रयोग किये गए मिट्टी के चूल्हे पर पवित्रता के साथ भोजन बना कर सामूहिक रूप से भोजन किया।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.