Header Ads Widget

आस्था का केंद्र बनता जा रहा है तेउस का सूर्य मन्दिर



शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :

जिले के बरबीघा प्रखंड के तेउस गाव स्थित सूर्य मंदिर आस्था का केंद्र बनता जा रहा है। सूर्य मंदिर में भगवन सूर्य के काले पत्थर की रथ पर सवार प्रतिमा सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। चार दिवसीय छठ के महान अनुष्ठान को लेकर यहाँ सूर्य मंदिर प्रबंध कारणी द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है। 

मंदिर और उससे सटे तालाब और घाट को चकाचक कर दिया गया है। स्थानीय सहयोग से मंदिर के घाट की साफ सफाई कर उसे रंग रोगन से सजा दिया गया है। कोरोना को लेकर तालाब के घाट पर बरेकेटिंग भी कर दी गयी है। 

तालाब में इस साल पानी लबालब भरा है। इस सम्बन्ध में मन्दिर समिति के सचिव राजू कुमार एवम प्रबन्ध कार्यकारणी के सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि आस्था के महान केंद्र बन गए तेउस सूर्य मंदिर पर छठ का अर्घ देने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है।

 बाहर से आने वाले व्रतियो के ठहरने की भी व्यवस्था की गयी है। यहाँ लोगो की हर सुविधा का ध्यान रखने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि यहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगो के आलवा निकटवर्ती नालंदा और नवादा आदि जिला के व्रती भी अर्घ देने पहुचते हैं।

 उधर सदर प्रखंड स्थित हथियावां गाव में टाटी नदी के मुहाने पर बनाया गया सूर्य मंदिर भी यहाँ चर्चा का विषय बना हुआ है। यहाँ सात कमल पंखुरियो के बीच भगवान सूर्य रथ पर सवार मंदिर लोगो का मन मोह रही है।

 यहाँ भी बड़ी संख्या में लोग मंदिर का दर्शन करने पहुच रहे है। इस मंदिर की भव्यता की चर्चा भी हो रही है।