शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट :
मतगणना कार्य में लगाये गए कर्मियों को रविवार को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। इसके पूर्व इन सभी को पांच और छ नवम्बर को भी प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण का आयोजन समाहरणालय के मंथन सभागार में पाली में आयोजित किया गया। मतगणना कार्य में 193 कर्मी लगाये जा रहे हैं।
मतगणना कार्य में प्रत्येक टेबल पर एक एक सुपरवेजर, गणक और सहायक तैनात किये जा रहे है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान सभी कर्मियों की परीक्षा भी ली गयी। परीक्षा में फेल रहने वालो को बाद में विशेष रूप से मतगणना से जुड़े और अधिक सैधांतिक और व्यावहारिक बातो की जानकारी दी गयी।
जिसमे मुख्य रूप से प्रशिक्षण में बताये गए तथ्य ही शामिल थे। बड़ी संख्या में कर्मियों के उम्दा प्रदर्शन करते हुए सभी प्रश्नों को सही सही हल किया। मौके पर ही उत्तर की जाँच भी कर ली गयी। प्रशिक्षण के बाद इसमें लगाये गए मास्टर ट्रेनर ने संतोष व्यक्त किया।
मौके पर उपस्थित अधिकारियो ने भी इन लोगो को कई टिप्पस दिए। प्रत्येक दौड़ की समाप्ति के बाद मतो की गिनती के बाद उसे मिलान के लिए उपर के टेबल पर भेजने के पहले उसकी सत्यता को पूरी तरह परख करने के बारे में बताया गया।
चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत गणना का काम पूरी पारदर्शिता के साथ सरलता और सटीक किया जाना है। इस कार्य को गम्भीरता से करने के दौरान किसी प्रकार के दबाव में नहीं आने की भी नसीहत दी गयी।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.