मधुबनी-लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
छठ पर्व को देखते हुए गुरुवार को बीडीओ अखिलेश्वर कुमार की देखरेख में प्रखंड के कई घाटों का निरीक्षण किया गया। बीडीओ श्री कुमार ने प्रखंड के सभी प्रायः सभी प्रमुख घाटों का भौतिक सत्यापन किया। इसक्रम में आयोजकों को कई आवश्यक निर्देश दिये गये।
उन्होंने बताया कि छठ घाटों का निरीक्षण कर लिया गया है। लोगों से कोरोना के बढ़ते कदम को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क की अनिवार्यता के साथ पर्व मनाने की हिदायत की है। उन्होंने कहा कि व्रतियों की देखरख के लिए दो चिकित्सकीय टीम का भी गठन किया गया है।
घाटों पर रोशनी की सुरक्षित व्यवस्था करने की बातें कही गई हैं। मौके पर बीडीओ के साथ बिजली विभाग के जेई पंकज शर्मा, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शकील अख्तर, विनोद कामत, रामपुकार. साह समेथ अन्य मौजूद थे।