मधुबनी - रहिका से पप्पू कुमार झा की रिपोर्ट : लोगों में कोरोना महामारी को लेकर जागरुकता प्रदान करने हेतु आज मिथिला लोकतांत्रिक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज झा के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों में मास्क का वितरण किया गया।
जिसको लेकर स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक सौराठ मुसहरी टोल और रहिका दुर्गास्थान प्रांगण में इस बीमारी से बचाव के लिए लोगों के बीच मास्क वितरण करते देखे गए। अध्यक्ष मनोज झा ने बताया कि क्षेत्र के और बांकी विभिन्न स्थानों पर जागरूकता के लिए मास्क का वितरण तय किया जाएगा और लोगों सोशल डिस्टेंसिंग का आग्रह भी किया जाएगा।
इस अभियान में उनके साथ आदर्श झा, रितेश झा, गौरव मिश्रा, अनिल झा, प्रभाष झा समेत अन्य और कई युवाओं ने सहयोग किया।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.