Header Ads Widget

बाबूबरही विधानसभा के राजद कार्यकर्ताओं पर आज भी देवनारायण यादव की छाप : पंसस राम कुमार यादव



मधुबनी से आशीष / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :
बाबूवरही विधानसभा के राजद कार्यकर्ताओं पर आज भी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. देवनारायण यादव की छाप है। स्व. यादव की राजनीतिक ऊंचाई के कारण बहुत लोगों ने जाति और दल की सीमा से ऊपर उठकर वोट किया। यही कारण था कि स्व. यादव को मृत्युपर्यत्न लोगों ने अपना नेता माना।

इसके बाद उनके दामाद प्रो. उमाकांत यादव को लोगों ने तीन बार अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा भेजा। श्री यादव के कारण आज भी राजद का संगठन मजबूत स्थिति में है। उक्त बातें पंसस रामकुमार यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि पूर्व राजद विधायक प्रो. उमाकांत यादव के नेतृत्व संगठन की बढ़ती मजबूती से घबराये विरोधियों ने साजिश के तहत विभिन्न दलों के लोगों के साथ शनिवार को पटना में उमाकांत यादव को टिकट से वंचित रखने की वकालत करते हुए नारेबाजी की।

उनका मानना है कि अनावश्यक दबाव बनाने की राजनीति में लगे लोगों को दल के हित की चिन्ता होने की जगह अपने हित की चिंता है।