आर एन न्यूज के लिए मधुबनी नगर से फिरोज आलम की रिपोर्ट ।
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी क़े राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेँद्र कुशवाहा के आवाहन पर मधुबनी जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा कें प्रति नीतीश सरकार की उदासीनता कें खिलाफ राज्यस्तरीय कार्यक्रम शिक्षा सुधार सप्ताह आयोजित की गई। जिसमे पार्टी क़े पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने भाग लिया एवं शिक्षा के प्रति लोगो को जागरुक क़े साथ सरकार कें खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया!
आयोजित शिक्षा सुधार सप्ताह कें पहले दिन मधुबनी रेलवे स्टेशन से मशाल जुलूस निकालते हुये बिहार सरकार क़े खिलाफ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ऩे जमकर नारे लगाये!मशाल जुलूस नगर कें विभिन्न मार्गों से होते हुये मधुबनी समाहरणालय पर सभा में तब्दील हों गई जिसे कई वक्ताओं ऩे संबोधित करते हुये कहा की जब तक बिहार में शिक्षा क़े स्तर को नही सुधारा जायेगा तब तक आन्दोलन चलता रहेगा!