👆 नासरीगंज में सोन नहर पर अवस्थित जर्जर नेविगेशन पुल के पुनर्निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
ख़ुसरू परवेज़ | रोहतास संवाददाता :-
रोहतास जिले के सोन नहर अवर प्रमंडल नासरीगंज के अंतर्गत नासरीगंज धूस पर स्थित नेविगेशन पुलि के पुनर्निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। उक्त पुल नासरीगंज-नोखा मुख्य मार्ग पर अवस्थित है। और इसके पुनर्निर्माण से उक्त मार्ग से नोखा व राजपुर जाना वाहनों के लिए सुविधाजनक हो जाएगा। उक्त पुल के जर्जर हो जाने से लगभग एक दशक से भी ज्यादा समय से पुल के जर्जर हो जाने से किसी भी संभावित हादसे के मद्देनजर तत्कालीन डीएम के आदेश से इसके ऊपर से आवागमन को रोकने के लिए दोनों ओर बैरियर लगा दिया गया है। फलस्वरूप वर्तमान में वाहनों को नोखा व राजपुर जाने के लिए बरडीहां मोड़ होते हुए नहर के ऊबड़ खाबड़ रास्ते से लगभग तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं उक्त पुल ही नगर व आधा दर्जन पंचायतों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने का मुख्य मार्ग है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुल निर्माण के लिए सोन नहर प्रमंडल बिक्रमगंज के कार्यपालक अभियंता को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।वहीं नासरीगंज के सहायक अभियंता राधे श्याम ने बताया कि पुल निर्माण के लिए लगभग 70 लाख रूपये की प्राक्कलन राशि की स्वीकृति जल्द ही मिल जाएगी।
👆युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार
उक्त पुल के निर्माण को विगत एक वर्ष से लगातार प्रयासरत रहे युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने पुनर्निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृत करने के लिए सूबे मुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। वहीं जर्जर पुल के निर्माण को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आम लोगों में हर्ष है। प्रखंड पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह, उपप्रमुख विकास सिंह, जदयु प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, नईमुद्दीन इदरीसी, रामजी चौधरी, रिजवान फिरदौस, रहमत हुसैन इत्यादि ने जदयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा है कि एक बड़ी समस्या का निदान हुआ है। और अब लोगों को लंबी दूरी और पथरीले रास्ते से निजात मिलेगी।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.