First Class g

प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा हुई कोरोना पॉजिटिव

 

न्यूज़ डेस्क।  बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका एवं पदम् भूषण सम्मानित शारदा सिन्हा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए दी है। इस वीडियो में उन्होंने कहा है बचाव की हर संभव कोशिश के बावजूद वह इस महामारी की चपेट में आ गई, साथ ही उन्होंने कहा वह ना कहीं बाहर गई या किसी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में आई फिर भी जैसे कोरोना चलकर मेरे घर में आ गया। 

फिलहाल उन्होंने अपने चाहने वालों  से दुआओं की गुजारिश की है। शारदा सिन्हा को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। यहां वह ऑक्सीजन पर हैं।

Source- Facebook

बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा बिहार के सुपौल की रहने वाली हैं और समस्तीपुर में प्रोफेसर हैं। फिलहाल वह पटना में रह रही हैं । वर्ष 1991 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। शारदा सिन्हा अपनी आवाज से पूरी दुनिया में मशहूर हैं खासकर उनके गाए छठ और विवाह के गीत उनकी अपनी पहचान है। प्रत्येक साल भारत में उनके छठ के गीत आपको छठ के दौरान सुनने को मिल जाएंगे। इसके साथ इन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी आवाज दी है। सलमान खान की फिल्म "मैंने प्यार किया" मैं इन्होंने एक गीत से सब को अपना दीवाना बना लिया था । इनके गाए कई गीत के एलबम आपको सुनने को मिल जायगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ