ईसरा गांव में लड़की के साथ छेड़खानी पर आक्रोशित हुए ग्रामीण, बाइक छोड़ फरार हुआ युवक, केस दर्ज





ख़ुसरू परवेज़ | रोहतास संवाददाता  जिले के अकोढ़ीगोला थानाक्षेत्र के ईसरा गांव में लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले युवक‌ को आक्रोशित ग्रामीणों ने खदेड़ा। जिससे डर कर युवक अपनी बाइक छोड़ कर गोली बारी करते हुए फरार हो‌ गया। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस ‌को दी। परिजनों के आवेदन पर केस दर्ज‌ करते हुए पुलिस ‌ने बाइक जब्त कर ली। थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि‌ ईसरा गांव में सोमारू साह‌ की पोती दरवाजे पर सहेलियों से गपशप कर‌ रही थी। इसी‌ क्रम में संझौली थानाक्षेत्र के तिलई गांव का युवक अभय‌ सिंह बूलेट पर सवार होकर वहां पहुंचा और पोती के साथ बदतमीजी करने लगा। जिस पर सोमारू साह ने आपत्ति जताई। तो युवक देशी कट्टा लहराते हुए गाली ग्लौज करने लगा। तभी ग्रामीण इकट्ठे होकर युवक को पकड़ना चाहे। लेकिन वह फायरिंग करते फरार हो‌ गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ