पटना सिटी, 12 नवंबर : सामाजिक - सांस्कृतिक संस्था नई दिशा परिवार के तत्वावधान में 51 महिलाओं के सामूहिक छठ व्रत करने वाली परवैतिनो का स्वागत और अभिनन्दन किया गया।
समारोह का उद्घाटन विधायक रत्नेश कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ॰ अनिल सुलभ, समाजसेवी राजेश बल्लव, कमलनयन श्रीवास्तव, राजेश राज, नितिन कुमार रिंकु, केतन थिरानी, शशि शेखर रस्तोगी, शिव प्रसाद मोदी, विजय कुमार यादव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और लोक पर्व छठ की महिमा पर प्रकाश डाला।
छठ व्रत करने वाली महिलाओं के पैर की आकृति कपड़े पर उकेरी गई।
छठ व्रत का संकल्प लेने वाली महिलाओं ने उपस्थित लोगों को आशीष दिये। कलाकारो ने गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की। दिव्यांका श्री, वासु सिंह के गीतो तथा उजाला राज ने लोगों का मन मोह लिया। रितू राज, मोहित कुमार, परितोष आदि सक्रिय रहे।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.