धनतेरस की पूर्व संध्या पर जीकेसी ने मनाया दीपोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां




पटना : ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की पटना जिला इकाई एवं कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में धनतेरस की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि भारतीय पर्व-त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और सामाजिक एकता के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव केवल दीप जलाने का उत्सव नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने का संदेश भी देता है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को आपस में जोड़ने और पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि समाज को एकजुट कर उसकी प्रतिभा, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना भी है। जीकेसी कला, साहित्य, संगीत, नाटक और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कलाकारों और सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता ही संगठन की वास्तविक ताकत है।




जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि दीपोत्सव प्रेम, सद्भाव, सकारात्मकता और सामाजिक एकता का संदेश देने का अवसर है। ऐसे आयोजन समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने कहा कि संगठन का प्रयास पर्व-त्योहारों को सामूहिक सहभागिता और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में मनाने का है। ऐसे कार्यक्रम समाज के लोगों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं।

जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के ग्लोबल कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि कला और संस्कृति समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। जीकेसी का प्रयास कलाकारों को प्रोत्साहित करने और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मिसेस इंडिया यूनिवर्स मेघा अवनीश उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी विक्की और अजय अम्बस्ठ ने किया।

इस अवसर पर कुमार संभव, राकेश कुमार, प्रेम कुमार, अश्विनी वर्मा, टिया वर्मा, अंश वर्मा, डॉ. अनिल चंचल, स्वेक्षा वर्मा, सागरिका वर्मा, विनोद श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिन्हा, रवि सहाय, राकेश रंजन,अभिजीत नंद कुलियर समेत कई कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।

जीकेसी के पटना जिला अध्यक्ष मधुकर वर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कलाकारों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर दीप श्रेष्ठ,मुकेश महान, अनुराग समरुप, रवि शंकर सिन्हा, संतोष नंद कुलियर, मणिभूषण, नितेश कुमार,प्रियादर्शी हर्षवर्धन, मंजू समरुप,प्रसून श्रीवास्तव समेत कई लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ