पटना : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, जनजातीय गौरव एवं असाधारण साहस और संघर्ष के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, श्री विनोद कुमार द्वारा श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा)श्री राजीव कुमार एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) श्री वीरेन्द्र कुमार सहित अन्य सभी अधिकारी एवं रेलकर्मियो द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, त्याग, बलिदान और देश के प्रति समर्पण को याद किया गया।
भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों, सामाजिक उत्थान तथा अंग्रेजी हुकूमत के शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में एकता और समानता बनाए रखने की प्रेरणा देता है।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.