पटना, 16 नवंबर लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर पटना के गर्दनीबाग स्थित राजकुमारी निवास, शांति पथ में सोमवार सुबह श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया।
इस दौरान नीतू कुमारी श्रीवास्तव और शबनम सिन्हा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया।
नीतू कुमारी श्रीवास्तव ने कहा कि छठ पूजा आत्मशुद्धि, संयम और अटूट विश्वास का पर्व है। उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करना नई ऊर्जा, सकारात्मकता और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि छठी मैया सभी परिवारों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
शबनम सिन्हा ने कहा कि छठ महापर्व में व्रतियों की तपस्या, त्याग और श्रद्धा अद्भुत होती है। यह पर्व हमें स्वच्छता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करना सिखाता है। उन्होंने छठी मैया से सभी के परिवारों में खुशहाली और समाज में प्रेम एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की।
रजनीश सिन्हा ने कहा कि छठ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह संदेश मिलता है कि जीवन में हर नई सुबह नई उम्मीद लेकर आती है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।
इस अवसर पर सुबोध कुमार,आरव सिन्हा, गौरी, सूर्यांशु, अमित कुमार और सौम्या समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.