पटना : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, पटना में हिंदी पखवाड़ा का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम हेमन्त कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम राजेश्वर राजेश तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त, आंचलिक कार्यालय, बिहार एवं झारखंड सूरज शर्मा उपस्थित रहे। वक्ताओं ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए राजभाषा के रूप में इसके अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया।
इस अवसर पर कमलनयन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। आराधना प्रसाद, राजेश्वर राजेश और अर्पिता स्वाती ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उत्कृष्ट हिंदी कार्य के लिए कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।
समारोह में अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी सुबोध कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक निदेशक (राजभाषा) यदुवंश नारायण ने किया। कवि सम्मेलन का संचालन मधुरेश नारायण ने किया।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.