गोरखपुर : आकर्ष मूवीज फिल्म प्रोडक्शन एंड फिजियो एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में रविवार को गोरखपुर क्लब में भव्य डांडिया नाइट (गरबा नाइट) का आयोजन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर के डी आई जी साहब अपने परिवार के साथ जेलर अधीक्षक अपने परिवार के साथ, एस एस पी साहब के परिवार के साथ तथा शहर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत सुशील श्रीवास्तव और डॉ आकांक्षा के सुपुत्र आकर्ष के हाथों दीप प्रज्वलित कर के की गई।




कार्यक्रम में पारंपरिक भारतीय संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का खूबसूरत संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट, पारंपरिक परिधानों और डांडिया-गरबा के उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। अतिथियों और उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। परिवारों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।




इस भव्य आयोजन का नेतृत्व आकर्ष मूवीज के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील कुमार श्रीवास्तव तथा मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव ने किया। दोनों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सुशील कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। डांडिया और गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने और परिवारों को साथ मिलकर खुशियां मनाने का अवसर प्रदान करते हैं।




उन्होंने आगे कहा कि आकर्ष मूवीज का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और लोगों को बेहतर आयोजन उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी इसी तरह के भव्य एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में शहर की गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति और लोगों के उत्साह ने डांडिया नाइट को विशेष बना दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों गोरखपुर के डीएम , ए डी जी ,डीआईजी ,एस एस पी ,जेल अधीक्षक , जेलर , एस पी सिटी ,एस एस साउथ ,मेहर साहब , नगर आयुक्त , अपर नगर आयुक्त ,एस पी ट्रैफिक CMO सहयोगियों और उपस्थित लोगों को दिल से धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।