पटना : ज्ञान भवन, पटना में आयोजित 5th Edition Annual Dussehra Mela-2026 में उद्योग विभाग, बिहार सरकार का पवेलियन आगंतुकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पवेलियन में जहां बिहार के उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए विविध उत्पादों को पसंद किया जा रहा है, वहीं बड़ी संख्या में आगंतुक बिहार सरकार की औद्योगिक एवं उद्यमिता से जुड़ी योजनाओं, नीतियों और निवेश संबंधी पहलों की जानकारी भी ले रहे हैं।
पवेलियन में हनी प्रोसेसिंग उत्पाद, टेक्सटाइल एवं लेदर-फुटवियर उत्पाद तथा बिस्कुट, केक एवं रस्क जैसे उत्पादों को विशेष रूप से पसंद किया जा रहा है। वहीं फैब्रिक डॉल्स, सिक्की क्राफ्ट, एप्लिक, क्रोशिया, नैचूरल बी फार्म सहित अन्य उद्यमियों के उत्पाद भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
पवेलियन की खासियत यह है कि यहां उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ-साथ उद्यमिता एवं निवेश से जुड़ी सरकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। आगंतुक Startup Bihar, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना (MMUY), PMFME योजना तथा Single Window Clearance System/SIPB जैसी पहलों के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। युवा, उद्यमी और संभावित निवेशक इन योजनाओं के तहत उपलब्ध सहायता, प्रोत्साहन, वित्तीय सहयोग एवं निवेश की प्रक्रियाओं को समझने में विशेष रुचि दिखा रहे हैं।
एक ओर जहां आगंतुक स्थानीय और महिला उद्यमियों के उत्पादों की खरीद एवं सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वे यह भी जान रहे हैं कि बिहार में अपना व्यवसाय शुरू करने, उसे विस्तार देने और निवेश करने के लिए सरकार द्वारा किस प्रकार का नीतिगत एवं वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
मेले में आने वाले आगंतुक ज्ञान भवन में उद्योग विभाग के पवेलियन के C1 से C15 तक के स्टॉल्स पर जाकर उत्पादों का अवलोकन करने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।




0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.