शिक्षक दिवस पर माननीय सभापति ने दी शुभकामनाएँ




पटना। बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

अपने संदेश में माननीय सभापति ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण के आधार स्तंभ हैं। वे केवल विद्यार्थियों को ज्ञान प्रदान नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र और संस्कारों का निर्माण कर उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। एक सशक्त, शिक्षित और संस्कारवान समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाना शिक्षकों के प्रति समाज की कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है।

अजीत रंजन
जनसंपर्क पदाधिकारी
बिहार विधान परिषद्।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ