दिनांक: 17 सितंबर, 2026 | स्थान: पटना
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आज बिहार भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पटना के बोरिंग रोड चौराहा स्थित शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घ और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना कर दिन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "परमपिता परमेश्वर से हमारी प्रार्थना है कि वे प्रधानमंत्री जी को अनंत ऊर्जा और असीम शक्ति प्रदान करें, ताकि वे अपने अदम्य संकल्प, अटूट समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ माँ भारती की सेवा में निरंतर लगे रहें। प्रधानमंत्री जी का सम्पूर्ण जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए प्रतिबद्धता का प्रेरणापुंज है।
उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा उनके जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मना रहा है और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से इसे सार्थक बना रहा है।
इस अवसर पर बिहार सरकार की माननीय मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह जी, विधान परिषद सदस्य श्री संजय मयूख जी, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मनीष सिंह जी, कार्यक्रम संयोजक श्री राहुल देव जी, सह-संयोजक श्री प्रशांत शेखर जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पिंकू मेहता जी, कुलभूषण जी, अभिषेक बंटी जी, प्रदेश मंत्री मुकेश यादव जी, सह-कोषाध्यक्ष आनंद शेखर जी, शिवम् सिंह जी, गौतम यादव जी, नवीनतम कुणाल जी, रवि चौधरी जी, वरुण राज सिंह जी, वरुण सिंह जी, रविन्द्र कुमार जी, ऋषभ नारायण जी सहित भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.