पटना: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजवंशीनगर स्थित नवीन सिन्हा पार्क परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दर्जनों पौधों का रोपण किया। इसके उपरांत सैकड़ों युवाओं ने प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण किया।
इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का संरक्षण ही नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवन और सुरक्षित भविष्य की नींव भी तैयार करते हैं। सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना ही 'सेवा संकल्प अभियान' का मूल भाव है। वृक्षारोपण 'एक पेड़ माँ के नाम' के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। प्रकृति की सेवा भी राष्ट्र सेवा का ही एक रूप है।
'मन की बात' के श्रवण के उपरांत श्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने ओजस्वी संबोधन में राष्ट्र की सुरक्षा और शौर्य के प्रतीक सर्जिकल स्ट्राइक के पराक्रम का स्मरण करते हुए देश के जाँबाज सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय विकास की दिशा तय करने वाली जनगणना, एक सशक्त व स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु 'नशामुक्त भारत' अभियान तथा जन-भागीदारी से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अपने दूरदर्शी विचार साझा किए। प्रधानमंत्री जी का यह प्रेरक उद्बोधन प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करता है।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री मुकेश यादव, सह कोषाध्यक्ष श्री आनंद शेखर, मुख्यालय प्रभारी श्री विकास ओझा, श्री राहुल देव, श्री प्रशांत शेखर बंटी, श्री सुशांत सिंह, जिला महामंत्री श्री शशि शेखर, कार्यालय मंत्री श्री निलेश रंजन, श्री ऋषभ नारायण, श्री मनीष राय, श्री वरुण राज सिंह, श्री गौतम यादव, श्री रामराज यादव, श्री अभिनव कुमार, श्री पीयूष प्रियदर्शी, श्री राजीव कुमार, श्री नितेश कुमार सहित भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी एवं सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.