श्रावणी मेला 2026 के दौरान उत्कृष्ट सेवा के लिए मालदा मंडल ने 22 रेल कर्मचारियों को किया सम्मानित




Malda, September 9, 2026:

पवित्र श्रावण माह के दौरान सुल्तानगंज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। सुल्तानगंज एक प्रमुख तीर्थस्थल है, जहां से कांवरिया पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की यात्रा पर प्रस्थान करते हैं। श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन के बीच रेलकर्मियों के समर्पित प्रयास श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवाजाही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।




श्रावणी मेला 2026 के दौरान समर्पण, उत्कृष्ट सेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले अग्रिम पंक्ति के रेलकर्मियों के योगदान को मान्यता प्रदान करते हुए, मालदा मंडल, पूर्व रेलवे द्वारा सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा, भीड़ प्रबंधन एवं रेल सेवाओं के सुचारू संचालन में सराहनीय योगदान देने वाले 22 रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।




इस अवसर पर आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, मालदा में श्री मनीष कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, मालदा तथा श्री अमरेन्द्र कुमार मौर्य, अपर मंडल रेल प्रबंधक, मालदा के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शाखा अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

मंडल रेल प्रबंधक, मालदा ने 22 रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित कर्मचारियों में वाणिज्यिक, परिचालन, सुरक्षा एवं जनसंपर्क विभागों के साथ-साथ चिकित्सा, यांत्रिक, विद्युत, इंजीनियरिंग तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारी शामिल थे। इन कर्मचारियों ने श्रावणी मेला अवधि के दौरान उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, समर्पण एवं जिम्मेदारी की भावना का परिचय दिया।




इन सभी कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से प्रभावी भीड़ प्रबंधन, यात्रियों की सहायता, श्रद्धालुओं की सुचारू आवाजाही तथा सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

यह सम्मान अत्यधिक यात्री दबाव वाले इस महत्वपूर्ण अवधि के दौरान प्रतिबद्धता, अनुशासन एवं व्यावसायिक दक्षता के साथ कार्य करने वाले रेल कर्मयोगियों के प्रति आभार एवं प्रशंसा की अभिव्यक्ति है। उनका निस्वार्थ सेवा भाव एवं टीम भावना जनसेवा की भावना तथा यात्री-केंद्रित कार्यप्रणाली को प्रतिबिंबित करता है।

यह सम्मान समारोह उत्कृष्ट कार्य निष्पादन को प्रोत्साहित करने तथा रेल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मालदा मंडल की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है। रेलकर्मियों के अथक प्रयास सुरक्षित, निर्बाध एवं यात्री-अनुकूल रेल सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ