पटना : योजना एवं विकास विभाग बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव (ACS), सह बिहार मौसम सेवा केंद्र (BMSK) की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.. एन. विजयलक्ष्मी (IAS), द्वारा ए.एन. कॉलेज, पटना के भूगोल (ऑनर्स) के स्नातक छात्रों को 2 सप्ताह के इंटर्नशिप के समापन समारोह में सम्मलित 42 छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान कर संबोधित किया| डॉ. एन. विजयलक्ष्मी ने छात्रों को बताया की यह समय उनके जीवन में सर्वाधिक महत्त्व का है एवं उन्होनो छात्रों को विभिन्न भाषाओं को सीखने एवं कोई भी विषय के ऊपर संक्षिप्त और विस्तृत निबंध लिखना एवं प्रस्तुतिकरण करने की क्षमता विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया|
BMSK द्वारा 16 सितंबर से आयोजित इस २ साप्ताहिक इंटर्नशिप कार्यक्रम में छात्रों को BMSK के वैज्ञानिकों द्वारा मौसम सम्बंधित आपदाओं के विभिन्न पहलुओं जैसे- निगरानी, पूर्वानुमान, पूर्व चेतावनी प्रणाली, रिमोट सेंसिस - GIS, जल-विज्ञान इत्यादि विषयों पर प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक जानकारी दी गई|
इस अवसर पर बिहार मौसम सेवा केंद्र के निदेशक डॉ. सी.एन. प्रभु ने एसीएस महोदया को इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और छात्रों द्वारा सीखी गई तकनीकी व व्यावहारिक बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय देने और छात्रों का उत्साहवर्धन करने के लिए एसीएस महोदया का सधन्यवाद आभार व्यक्त किया।
समारोह में ए.एन. कॉलेज, पटना के भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष एवं BMSK के वैज्ञानिक उपस्थित थे|
इंटर्नशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा होने पर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह और खुशी देखने को मिली। व्यावहारिक ज्ञान और मौसम व भौगोलिक डेटा के तकनीकी पहलुओं को करीब से समझने का अवसर मिलने पर छात्रों ने गहरी संतुष्टि व्यक्त की और इस शानदार अवसर के लिए बिहार मौसम सेवा केंद्र के प्रति आभार प्रकट किया।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.