पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र ने सुल्तानगंज स्थित नि:शुल्क सेवा शिविर का किया निरीक्षण, काँवरियों के बीच फल एवं आवश्यक सामग्रियों का किया वितरण





सुल्तानगंज, बिहार। बिहार सरकार के माननीय पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र ने सुल्तानगंज स्थित पथ निर्माण विभाग द्वारा संचालित नि:शुल्क सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्त काँवरियों के बीच फल एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण कर उनका कुशलक्षेम जाना।




माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री Samrat Choudhary जी के मार्गदर्शन में संचालित इस सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापक व्यवस्थाएँ की गई हैं।




निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री ने शिविर में उपलब्ध बिस्तर, पेयजल, शौचालय, दवाइयों, पंखों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।




उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।




उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा ही सच्ची शिवभक्ति है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ