रागा रिपर्टरी, पटना कला, शिक्षा और सामाजिक कल्याण को समर्पित एक संस्था की प्रस्तुति उफ्फ




Synopsis of the Play

“RAAGA” Repertory, Patna
An association of art, education & social welfare
की प्रस्तुति 

नाटक-उफ्फ कोलकाता 
प्ले बेस्ड ऑन
सत्य व्यास के उपन्यास उफ्फ कोलकाता 
प्रस्तुति संकलन 
सूनील कुमार राम , आदिल रशीद एवं अंजलि शर्मा 
मार्गदर्शक- रणधीर कुमार
निर्देशक- अंजलि शर्मा 

नाटक के बारे में 
कथासार
उफ्फ कोलकाता सत्य व्यास द्वारा लिखित चर्चित उपन्यास है जो कि रहस्य- रोमांच और रोमांस को स्वयं में समेटे हमारे अमुलय जीवन के विभिन्न क्रियाकलापों को हास्य- विनोद रूपी एक दर्पण के रूप में सम्मुख लेकर आती है । जहाँ अनेकों प्रश्न हैं तो उत्तर भी । समस्याएं हैं तो निदान भी । भय है तो निराकरण भी । छात्र जीवन जब मुक्ति अभिशाप के चक्रव्यूह में खिंचता चला जाता है और वह भी सुंदरता के सम्मोहन में तब शब्द नहीं एहसास ही मानो सब कुछ होता है । 






तमलुक स्टेशन पुनः कोला घाट साथ तीन लॉ के विद्यार्थी इस अबूझ पहेली में ऐसे घुलते है जहाँ प्रश्न गौण हो जाता है । अदृश्य आकृति सम्मोहन और फिर देह प्रवेश  सबकुछ निर्बाध रूप से निरंतर दृष्टिगोचर होने लगता है । यह, फिर वह उसके बाद अगला कौन। परन्तु यह आचरण व्यवहार क्यों? कौन है मूल में, क्या सत्य ही है यह या एक छद्म आवरण या कि हास्य विनोद । दो हृदय की अभिलाषा कहीं उत्तर चाहती है तो कहीं निरुत्तर बना देती है । 





प्रेम परिलक्षित होता है परन्तु भय की एक अनछुई रेखा उसे सदैव विभाजित करती रहती है । आंखों से देखा ही सत्य है या उस सत्य की और भी कई परते हैं। हॉस्टल कभी दंगल का रूप लेता है तो कभी अमंगल का । काया हर ओर विराजमान है और उसके क्रोध प्रतिशोध के आगे सब विवश निरुत्तर । परन्तु कहीं एक दीप भी जल उठता है जो इतिहास और वर्तमान के संयोजन से समाधान की ओर अग्रसर है । सफलता प्रयास पर ही आश्रित होती है और प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता प्रेम का हो या फिर मुक्ति का ...समय ही सबकुछ है घड़ी की टिक - टिक के मध्य ।




नेपथ्य 

मंच पर 
सुनील कुमार राम , आदिल रशीद, प्रियांशी, सुन्दरम राज,कुनाल कुमार, शिवम् कुमार, भानु प्रताप सिंह एवं सुभम दुबे 

मंच परे 
उपन्यासकार- सत्य व्यास 
प्रस्तुति संकलन - सूनील कुमार राम , आदिल रशीद एवं अंजलि शर्मा 
प्रोडक्शन डिजाईन- रणधीर कुमार 
मल्टीमीडिया- विशाला आर महाले 
सहयोग- सत्यम 
संगीत- संतोष कुमार सिंह ( सैंडी )
सहयोग- आदर्श
मंच परिकल्पना- विशाला आर महाले
मंच निर्माण- सुनील कुमार शर्मा 
मंच निर्माण सहयोग- अजय शर्मा, रामनाथ, दिलीप, अभिनयन एवं विनय कुमार 
प्रकाश- राजीव कुमार 
सहयोग- शौर्य प्रकाश 
वस्त्र परिकल्पना- अंजलि शर्मा एवं प्रियांशी 
रूपसज्जा-विनय राज 
मंच प्रबंधक- भूपेंद्र कुमार 
निवेदक - कुमार अभिषेक
मार्गदर्शक- रणधीर कुमार
निर्देशक- अंजलि शर्मा




आभार- बिहार आर्ट थिएटर, प्रकाश कंपनी, पटना ऑडियो-विसुअल (पंकज जी )

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ