पटना। आज दिनांक 07.08.26 को पाटलिपुत्र रेल परिसर, दीघा, पटना स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह द्वारा वर्ष 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया। धनबाद मंडल ने 71वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। मंडल द्वारा विभिन्न विभागों में बेहतर कार्य निष्पादन, सुरक्षा, समयपालन, स्वच्छता एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए कई शील्ड हासिल की गई ।
धनबाद मंडल को उत्कृष्ट कार्य दक्षता हेतु महाप्रबंधक ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड सहित कार्मिक शाखा दक्षता शील्ड, बेस्ट फ्रेट डिपो(बरवाडीह), सर्वोत्तम आपदा प्रबंधन दक्षता शील्ड, सी एंड डब्लू एफिशिएंसी शील्ड, टेलीकॉम दक्षता शील्ड, कार्य दक्षता शील्ड, सुरक्षा शील्ड, बेस्ट इलेक्ट्रिक लोको शेड शील्ड (पतरातू), बिज़नेस डेवलपमेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शील्ड, नॉन-फेयर रेवेन्यू शील्ड, कमर्शियल एफिशिएंसी शील्ड, बिल रिकवरी शील्ड, ट्रैक मशीन शील्ड, इंजीनियरिंग दक्षता शील्ड, बेस्ट हेल्थ यूनिट शील्ड(चोपन), मेडिकल एफिशिएंसी शील्ड, माल ढुलाई दक्षता शील्ड, टर्मिनल दक्षता शील्ड, पी.सी.ओ.एम. समग्र दक्षता शील्ड, कानूनी दक्षता शील्ड एवं स्काउट्स एंड गाइड्स शील्ड से पुरस्कृत किया गया । धनबाद मंडल को कुल 22 शील्ड मिले है जिसमें 09 शील्ड संयुक्त रूप से अन्य मंडलों के साथ मिले है । इसके अलावा धनबाद मंडल में कार्यरत 03 अधिकारियों एवं 15 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु महाप्रबंधक स्तरीय “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026" प्रदान किए गए | इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र सहित मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
मनीष सौरभ
(वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद
एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी)


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.