हजरत मखदूम सैयद गगनदुला शाह की मजार पहुँचकर श्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं अमन-चैन के लिए मांगी दुआ




पटना, 07 जुलाई 2026 | मंगलवार को जद (यू0) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार मूसलाधार बारिश के बीच नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित गगन दीवान मोहल्ला में स्थित हजरत मखदूम सैयद गगनदुला शाह की मजार पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, अमन-चैन एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी।




श्री नीतीश कुमार के आगमन से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों एवं समर्थकों ने पुष्पमालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही, श्री नीतीश कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ता साथियों एवं आमजनों का अभिवादन स्वीकार करते हुए लोगों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना तथा सभी का उत्साहवर्धन किया।





मौके पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, पूर्व विधायक ई0 सुनील कुमार, नालंदा के जिला अध्यक्ष मो0 अरशद सहित कई नेतागण उपस्थित रहे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ