- बांकीपुर की जनता को मोदी-नीतीश की करिश्माई जोड़ी पर भरोसा विकसित और समृद्ध बिहार के लिए एनडीए एकमात्र विकल्प - जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ
- बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ ने झोंकी ताकत, हथुआ मार्केट और आसपास के बाजारों में चलाया सघन जनसम्पर्क अभियान
पटना, 27 जुलाई 2026
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रकोष्ठ की टीम ने आज एनडीए प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में हथुआ मार्केट और आसपास के बाजारों में सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया।
आज के प्रचार अभियान में वरिष्ठ जदयू नेता श्री मुकेश जैन, श्री कमलजीत सिंह, श्री शिव गुप्ता, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री सुजित पाठक, श्री नगीना चैरसिया, श्रीमती बेबी मंडल, श्री राजेश गुप्ता, श्री प्रेमचंद कुमार, श्री शंकर गुप्ता, श्री राज पासवान, श्री चंदन कुमार, श्री संजय जायसवाल, श्री माधव घोष, श्री रितेश रस्तोगी, श्री संतोष कुमार बर्णवाल, श्री अरुण साह, श्री विनय सिंह, श्री अमरनाथ कुमार, श्री अरुण जी, सुश्री कुमारी नीतू, सुश्री पूजा आर्या समेत पटना महानगर जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस मौके पर जदयू नेता श्री मुकेश जैन, श्री कमलजीत सिंह एवं श्री शिव गुप्ता ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी की जीत भारी मतों से होगी। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता को मोदी-नीतीश की करिश्माई जोड़ी पर भरोसा है। विकसित और समृद्ध बिहार के लिए एनडीए एकमात्र विकल्प है।
पटना महानगर जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री सुजित पाठक, वरिष्ठ नेत्री श्रीमती बेबी मंडल एवं प्रकोष्ठ के वरीय नेता श्री नगीना चैरसिया ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं में इस उपचुनाव को लेकर भारी उत्साह है। हथुआ मार्केट समेत जिन-जिन बाजारों में हमलोग गए, सभी व्यवसायी बंधु एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में पूरी तरह एकजुट हैं।
(अशोक कुमार)
कार्यालय सचिव



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.