पटना : दानापुर मंडल में 15 मई से शुरू होकर 05 जून 2026 तक चलने वाले विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत दिनांक 03.06.2026 को मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर मिशन LiFE (Lifestyle for Environment) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण हेतु यात्रियों को जागरूक किया गया। मिशन LiFE (Lifestyle for Environment) भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देना तथा लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे लेकिन प्रभावी बदलाव अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जैसे कि जल संरक्षण, ऊर्जा की बचत, प्लास्टिक के उपयोग में कमी, कचरे का स्रोत स्तर पर पृथक्करण, पुनर्चक्रण (Recycling), स्वच्छता बनाए रखना तथा हरित जीवनशैली को बढ़ावा देना। अभियान के दौरान लोगों को यह समझाया गया कि पर्यावरण संरक्षण सरकार या किसी भी संस्था के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
मिशन LiFE के उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए यात्रियों को डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेश पहुँचाए जा रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.