रॉक एंन रोल आर्ट एंड क्राफ्ट स्कूल एवं कला आंगन के संयुक्त तत्वाधान में पटना में गुड़िया डांस एवं का क्विक मोलड का चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न।




पटना : आज दिनांक 11 जून को ,रॉक एंन रोल आर्ट एंड क्राफ्ट स्कूल एवं कला आंगन के संयुक्त तत्वाधान में पटना में गुड़िया डांस एवं का क्विक मोलड का चार दिवसीय कार्यशाला के समापन मे नृत्य प्रशिक्षक, ओमप्रकाश जी एवं क्विक मोल्ड के प्रशिक्षक विजय गुप्ता को सबसे पहले उन्हें पुष्पगुच्छ संस्था के निदेशक ऋषि कुमार , भाजपा काला संस्कृत प्रकोष्ठ के संयोजक वरुण कुमार सिंह, पत्रकार एवं कलाकार लोक पांच के संस्थापक मनीष में महिवाल के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया, एवं बच्चों को सर्टिफिकेट वितरण किया गया।




पहले चरण के दो दिन 8 एवं 9 जून को बच्चों ने बिहार के लोक नृत्यों में से एक गुड़िया डांस के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ बारीकियां सीखी , नृत्य में होने वाले अलग-अलग मुखौटे के बारे में जानकारियां दी गई ।




वहीं दूसरे दिन कलाकारों ने गुड़िया डांस में उपयोग होने वाले पोशाक एवं मुखैटे की सजावट एवं उसे पहनने की कला के साथ-साथ, नृत्य - टिकवा जब-जब मंगलियों में जाटवा, टिकवा काहे ना लईहली रे ............ गाने पर नृत्य सीखें

एवं वही 10 एवं 11 जून को विजय गुप्ता के द्वारा क्विक मॉडल कैसे तैयार किया जाता है, इसकी बारीकियां सीखें ,बच्चों से लेकर हर उम्र के लोग ने ,अपनी मेमोरी को यादगार बनाने के लिए अपने हाथ के अलग-अलग मॉडल बनाने के लिए सीखे, इसमें सबसे पहले मोल्डिंग पाउडर से मोल्ड निकला गया, फिर कास्टिंग स्टोन पाउडर से मोल्डिंगकल, इसमें सबसे खास बात का जो ध्यान रखा गया पानी की मात्रा एवं घोल को सही तरीके से तैयार करना ,सभी अपने मोड को देखकर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे, एवं उसकी प्रदर्शनी भी लगाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ