- हरिमोहन सिंह ने उम्मीद जताई है, कि अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी श्रेयसी सिंह को खेलमंत्री व उद्योग मंत्री बनाएं जाने पर स्पोर्ट्स एवं रोजगार दोनों में अच्छे कार्य किए जाएंगे
- एक युवा प्रतिनिधि को प्रदेश की कमान मिलने से सभी युवाओं में जोश एवं सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है - हरिमोहन सिंह
पटना। बिहार सरकार के नए खेलमंत्री सह उद्योग मंत्री ख्याति प्राप्त ओलंपियन खिलाड़ी श्रेयसी सिंह को जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन एवं आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ( फाउंडर लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं सेक्रेट्री मुंगेर जिला खो - खो संघ)ने हर्ष व्यक्त करते हुए पदभार ग्रहण करने पर पटना सचिवालय में उनके कार्यालय में मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं । मौके पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार स्टेट स्पोर्ट्स ऑथोरिटी के सीईओ एवं स्पोर्ट्स डीजी रविंद्रन शंकरण, खेल विभाग बिहार सरकार के डिप्टी डायरेक्टर संजय कुमार, नरेश चौहान सहित स्पोर्ट्स डिपार्मेंट के कई गणमान्य पदाधिकारीगण मौजूद थे।
हरिमोहन सिंह जी का संदेश:
1. बहुमत हासिल करने पर साधुवाद: 24 अप्रैल 2026 को NDA सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत जीता। सम्राट चौधरी अप्रैल 2026 में बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने।
2. उम्मीदें जताईं: हरिमोहन सिंह ने कहा कि युवा खिलाड़ी के खेलमंत्री व उद्योग मंत्री बनाएं जाने से प्रदेश की तरक्की होगी।
3. क्षेत्रों का जिक्र: खेल, कला संस्कृति, उद्योग - कल कारखाने और रोजगार, इन सभी क्षेत्रों में बेहतरीन काम होगा और पूरे प्रदेश को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ज्ञात को कि पिछले कई साल से बिहार स्टेट सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर महिला टीम कोच एवं प्रबंधक के तौर सेवा दे रहे हैं। फर्स्ट खो - खो वर्ल्ड कप में भी अपने देश इंडिया की ओर से इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रमोटर एवं इनफ्लुएंसर के तौर पर भाग ले चुके हैं । साथ ही विभिन्न पैरा स्पोर्ट्स गेम्स में स्टेट एवं नेशनल ऑफिशियल रह चुके हैं। स्पोर्ट्स विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित कई सालों से बिहार राज्य स्तरीय विद्यालय खो - खो प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के तौर पर सेवा दे चुके हैं।बिहार के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के संस्थापक और मुंगेर जिला खो-खो संघ के सचिव हरिमोहन सिंह को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के आयोजन से पूर्व बिहार बालिका खो-खो टीम के प्रशिक्षण कैंप का असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया था। यह नियुक्ति बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक द्वारा की गई है।
हरिमोहन सिंह बिहार के पहले ऐसे खेल प्रमोटर बन गए हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। गौरतलब है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में इस बार पहली बार बिहार की बालक और बालिका खो-खो टीमें भाग ले रही हैं।
हरिमोहन सिंह इससे पहले भी राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय कोच, रेफरी, तकनीकी अधिकारी और चयनकर्ता के रूप में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, उड़ीसा, दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, हरियाणा सहित कई राज्यों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में, उन्होंने 13 से 19 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित खो-खो वर्ल्ड कप में मैनेजमेंट कमिटी के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में योगदान दिया था।
मुंगेर के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा लाभ
हरिमोहन सिंह ने कहा, “मुंगेर में प्रतिभाशालीखिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। हमारी प्राथमिकता खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है। हमारा लक्ष्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बिहार के खिलाड़ियों की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना है।”
अब तक उनके मार्गदर्शन में चार दर्जन से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय, राज्य और प्रमंडल स्तर पर मेडल जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि सरकार उत्कृष्ट खिलाड़ियों को लाखों रुपये की पुरस्कार राशि और विभिन्न विभागों में नौकरी देकर सम्मानित कर रही है। इच्छुक खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए 9123142461 पर संपर्क कर सकते हैं।
समाजसेवा और खेलों में अतुलनीय योगदान
हरिमोहन सिंह पिछले 12 वर्षों से निस्वार्थ भाव से मुंगेर जिले में खो-खो और अन्य खेलों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सामान्य और दिव्यांग (शारीरिक, मानसिक, श्रवणबाधित, मूकबधिर, नेत्रहीन, डीफ एंड डम) खिलाड़ियों को खो-खो, थ्रोबॉल, टेनीकोइट, पैरा एथलेटिक्स, क्रिकेट, पारा लॉन बाउल्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, स्विमिंग, ताईकमांडो और वॉची जैसे खेलों में प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर सफलता दिलाई है।
उनके सामाजिक कार्यों और खेलों के प्रति समर्पण के लिए उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, खेल मंत्री, समाज कल्याण मंत्री, ग्रामीण कार्य मंत्री, पथ निर्माण मंत्री, विधि कानून मंत्री सहित कई बड़े नेताओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
हरिमोहन सिंह जी खुद मुंगेर से अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी हैं और देश के कई सारे राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय संस्था के साथ मिलकर दिव्यांग एवं महिला खिलाड़ियों , कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए व युवाओं के उत्थान एवं विकास के लिए पिछले बारह साल से लगातार काम कर रहे हैं। उनका बिहार के नई खेलमंत्री व उद्योग मंत्री को बधाई देना खेल जगत की उम्मीदों को दर्शाता है।उम्मीद है नई सरकार खेल और युवा कल्याण - रोजगार को प्राथमिकता देगी। श्रेयसी सिंह को मंत्री बनाएं जाने पर जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन, आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया , मुंगेर जिला खो - खो संघ , फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार मुंगेर चैप्टर , पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार , मुंगेर जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन , बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार , बिहार टेनिकोइट एसोसिएशन आदि के गणमान्य पदाधिकारियों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.