पटना : बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज अपनी शिलांग यात्रा के दौरान मेघालय के बिहारी कल्याण संघ के एक प्रतिनिधिमंडल से शिष्टाचार भेंट की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अरविंद प्रसाद यादव ने एसोसिएशन की तरफ से एक ज्ञापन प्रस्तुत किया एवं निम्नलिखित प्रमुख मुद्दों पर माननीय अध्यक्ष से विस्तृत चर्चा की:
1.हवाई संपर्क: पूर्वोत्तर में रहने वाले बिहार के लोगों के लिए संपर्क सुविधा को बेहतर बनाने हेतु गुवाहाटी और पटना के बीच एक दैनिक सीधी उड़ान शुरू करने हेतु ।
2.बिहार भवन: शिलांग में एक ‘बिहार भवन’ की स्थापना का प्रस्ताव, ताकि बिहार से आने वाले छात्रों, मरीज़ों और आगंतुकों को ठहरने की सुविधा और सहायता प्रदान की जा सके।
3.चिकित्सा पैनल में शामिल करना: बिहार सरकार के कर्मचारियों और नागरिकों के लिए कैशलेस चिकित्सा उपचार की सुविधा प्रदान करने हेतु मेघालय के प्रतिष्ठित अस्पतालों को बिहार सरकार के पैनल में शामिल करने हेतु ।
4.बिहार में निवेश: मेघालय के उन बिहारी उद्यमियों के लिए, जो बिहार में निवेश करने के इच्छुक हैं, बिहार सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन योजनाओं और सुविधाओं के संबंध में जानकारी मांगी गई।
माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों की सराहना की और आश्वासन दिया कि वे उचित कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों के समक्ष इन मामलों को उठाएंगे ताकि प्रवासी बिहार की जनता को उचित लाभ मिल सके । एसोसिएशन ने माननीय अध्यक्ष के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया।
जनसंपर्क पदाधिकारी
बिहार विधान सभा, पटना।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.