पटना। बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री के पेट्रोल-डीजल के खपत को घटाने तथा सार्वजनिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की पहल को विधान सभा सचिवालय के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच लागू करने के सबंध में आज दिनांक 20.05.2026 को वरीय अधिकारियों से विचार-विमर्श किया ।
इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे रूट चिन्हित कर महिला पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए पिंक बस परिचालन करने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही, पुरुष पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भी रूट चिन्हित कर ग्रीन बस का परिचालन करने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करें। इस संबंध में प्रभारी सचिव द्वारा बिहार विधान सभा सभागार में सभी महिला पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें महिला कर्मियों द्वारा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने हेतु सहमति व्यक्त की गयी । सभा सचिवालय में महिला कर्मचारियों की संख्या 239 एवं पुरुष कर्मचारियों की संख्या लगभग 700 है। सर्वप्रथम महिला कर्मियों द्वारा अपने-अपने निवास स्थान से निकटतम बस स्टॉपेज की सूचना एवं रूट से सभा सचिवालय को अवगत कराया गया जा रहा है। सभा सचिवालय के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए बसों की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु माननीय मंत्री परिवहन विभाग के साथ अलग से बैठक आयोजित की जायगी ।
जनसंपर्क पदाधिकारी
बिहार विधान सभा, पटना ।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.