सांसद मनोज तिवारी को प्रयास संस्था के महासचिव एवं रंगकर्मी मिथिलेश सिंह ने देश के कलाकारों की आज की दुदर्शा से कराया अवगत ।




पटना। श्री मनोज तिवारी, माननीय सांसद, दिल्ली से एक औपचारिक भेंट -मुलाकत कर उन्हें अपना और देश के कलाकारों की आज की दुदर्शा से अवगत कराया। 13वां राष्ट्रीय नाट्य मेला का स्मारिका भी भेंट की।मनोज भाई मुझे देखकर अपने पुराने संघर्ष के दिनों को याद कर बहुत भावुक हो गये । बताते चलें मनोज तिवारी भारत के बिहार राज्य के एक गायक, अभिनेता, टेलीविजन प्रस्तोता और संगीत निर्देशक हैं। उन्होंने भारतीय फिल्म उद्योग में भोजपुरी शैली में अभिनय किया है और 2005 में उन्हें इस शैली के दो प्रमुख पुरुष सितारों में से एक माना गया था।

तिवारी राजनीति में भी सक्रिय हैं, उन्होंने 2009 के राष्ट्रीय चुनावों में समाजवादी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा था।

उन्होंने 2014 के भारतीय आम चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में उत्तर पूर्वी दिल्ली (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से जीत हासिल की।

भाजपा ने 30/11/2016 को मनोज तिवारी को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया।

दिल्ली भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद श्री मनोज तिवारी का दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त होने पर भव्य स्वागत किया। वे सीसीएल में "भोजपुरी दबंगों" के कप्तान भी हैं।

फिलहाल औपचारिक भेट के बाद संसद महोदय ने आश्वासन दिया है कि उनकी ओर से जो भी सहायता होगी वो देश के कलाकारों के लिए ज़रूर आगे आयेंगे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ