पटना, बिहार | बिहार की लाडली और लोकप्रिय बाल कलाकार लाडो बानी पटेल का 10वां जन्मदिन इस वर्ष चकाचौंध वाली पार्टियों से दूर, सेवा और समर्पण का एक अद्भुत उदाहरण बना। नन्हीं लाडो ने अपना यह विशेष दिन 500 से अधिक लोगों के बीच मनाया, जिसमें 200 से अधिक दिव्यांग भाई-बहन विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
जब दिव्यांग भाई-बहनों को मिला अपनों सा प्यार
उत्सव के दौरान लाडो ने न केवल अपना केक काटा, बल्कि दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से विशेष केक की व्यवस्था भी की, ताकि वे भी इस खुशी को महसूस कर सकें। वहां आए बच्चों ने भावुक होकर कहा, "आज हमें ऐसा महसूस हुआ जैसे यह हमारा ही जन्मदिन है।"
'मानवता उत्सव पैलेस' का आगाज़ और सेवा का संकल्प
इस पावन अवसर पर लाडो द्वारा “मानवता उत्सव पैलेस” का विधिवत शुभारंभ किया गया। साथ ही, प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शिव शक्ति मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में यूनिक सोलर के डायरेक्टर धीरज कुमार ने अपना विशेष सहयोग दिया।
ट्रस्ट का अटूट सहयोग और संस्कारों की पूंजी
लाडो बानी फैन्स क्लब (LBFC) ट्रस्ट के सदस्यों, सचिव प्रवीण पूनियाँ और इंद्रजीत प्रसाद ने अपनी टीम के साथ इस भव्य आयोजन की कमान संभाली और इसे सफल बनाया। लाडो की माता और समाजसेवी रागिनी पटेल ने कहा, "हमारा उद्देश्य लाडो को बचपन से ही सेवा के संस्कारों से जोड़ना है। समाज के उन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है, यही हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार है।"



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.