First Class g

प्रयास रंग अड्डा, एक्जिबिशन रोड़,पटना में कला प्रेमी/समाज सेवी बब्लू (घनश्याम राय) के लिए एक श्रद्धांजलि सभा की गई




पटना। दिनांक 3 जनवरी को प्रयास रंग अड्डा, एक्जिबिशन रोड़,पटना में कला प्रेमी/समाज सेवी बब्लू (घनश्याम राय) के लिए एक श्रद्धांजलि सभा की गई। श्रद्धांजलि सभा के बाद दो मिनट का मौन रख कर कलाकुंज की नाट्य प्रस्तुति ओमकपुर के निदेर्शन में "बाबू विरंची लाल" की शानदार प्रस्तुति की गई।डा चतुर्भुज लिखित यह एक हास्य नाटक है ,जो समाज के कई मुद्दों पर हास्य व्यंग से प्रहार करता है। ओमकपुर,पायल कुमारी, सुभाषचंद्रा,राम लखन सिंह,प्रदुम्न कुमार अपनी -अपनी भुमिका से दर्शकों को बांधे रखा।कला सुनील शर्मा तो प्रकाश राजीव राय का था।नाटक स्व बब्लू को समर्पित किया गया।




नाटक पुर्व श्रद्धांजलि सभा को स्व बब्लू के अग्रज भाई प्रसिद्ध रंगकर्मी ने संबोधित किया।प्रयास के वरिष्ठ सदस्य और रंगकर्मी रवि भुषण बव्लु,रजनी शरण,वीणा गुप्ता, विनोद कुमार, रामेश्वर कुमार,आशिष,अक्षय,विक्रांत, सौरव, संजय झा, प्रहलाद कुमार,विजय सिंह,रवि मिश्रा,आजाद शक्ति,सुनिल सिन्हा,राकेश कुमार आदि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।सभी लोग घनश्याम राय के अकास्मिक मृत्यु से आहत थे। रंगकर्मी और सादिकपुर पंचायत,पटना के मुखिया मिथिलेश सुमन, राजेश राजा,मनिष महिवाल, मणिकांत ,अशोक प्रियदर्शी,डा दिवाकर आदि की उपस्थिति खास रही।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ