First Class g

लखनऊ के हयात रीजेंसी होटल में सीनियर मैनेजर की मौत, कमरे में मिला शव, मुंबई से मीटिंग के लिए आए थे।





लखनऊ के विभूति खंड स्थित होटल हयात रीजेंसी होटल में बजाज फाइनेंस कंपनी के एक सीनियर मैनेजर का शव कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक मुंबई से एक ऑफिस मीटिंग के सिलसिले में लखनऊ आए थे। शुक्रवार को होटल से चेक आउट करना था।

होटल हयात रीजेंसी में ठहरे बजाज फाइनेंस के सीनियर मैनेजर मोहम्मद फहीमुद्दीन (47) का शव शुक्रवार सुबह होटल के कमरे में पाया गया। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड स्थित शांति सेक्टर-9 के सागर कॉम्प्लेक्स, पूरन नगर बिल्डिंग नंबर-20 के निवासी थे। बताया जा रहा है कि वह कंपनी की एक अहम बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई से लखनऊ आए थे।

सुबह चेक आउट नहीं करने पर हुआ खुलासा

होटल स्टाफ के मुताबिक, तय समय पर चेक आउट न होने पर कमरे की जांच की गई, जहां वह मृत अवस्था में मिले। इसकी सूचना तुरंत विभूति खंड पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया और फोरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू की।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके लखनऊ पहुंचने के बाद ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ