Header Ads Widget

76वें संविधान दिवस के अवसर पर पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर संविधान के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली।




76वें संविधान दिवस के अवसर पर पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर संविधान के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली।




आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को पंचायती राज विभाग, बिहार,पटना के मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय एवं ग्राम पंचायतों में 76वें संविधान दिवस के अवसर पर पंचायती राज विभाग,बिहार पटना के मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय एवं ग्राम पंचायतों में पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली ।




संविधान दिवस, 2025 को संवैधानिक मूल्यों के राष्ट्रीय उत्सव के रूप में त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व—के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा पंचायत स्तर तक संवैधानिक आदर्शों को मजबूत करना रहा।





ग्राम पंचायतें लोकतंत्र की प्राथमिक इकाई हैं, और संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों का पालन ग्रामीण स्तर पर जितना सशक्त होगा, उतना ही देश का लोकतंत्र मजबूत होगा। राज्य की ग्रामीण आबादी को सशक्त करने एवं सरकारी सेवाओं को पारदर्शी बनाने और उनके समयबद्ध निष्पादन के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने यह संकल्प लिया कि भारत के संविधान में निहित मूल्य—न्याय, स्वतंत्रता, समान अवसर और बंधुत्व—को जीवन और प्रशासन दोनों में लागू किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ