पटना। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पटना में संपन्न। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री अशोक साहू एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री गिरीश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री गोपाल साहू ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री गुणसागर साहू जी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री अशोक साहू ने कहा हम सभी को बिहार प्रदेश की धरती पर आकर बहुत ही गौरवान्वित महसूस हो रहा है प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों को प्रति अपनी आभार व्यक्त करते हुए तथा संगठन को एक नई दिशा में ले जाने एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े भाई बहनों तक संगठन विस्तार करने हैं पर चर्चा की
वही राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री गिरीश साहू ने समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर संगठित होकर अपने समाज के प्रति अपने करतब का निर्वहन करने का आवाहन किया तथा समाज से जो भी कृति है उसको दूर करने जैसे दहेज आदि प्रथा को दूर करने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि आप सभी को संगठित देखकर हम हमें बहुत ही अच्छा लग रहा है आप सभी से अनुरोध है कि आप अपने समाज के गरीब गुरबा भाई बहनों का मदद करें तभी समाज आपसे अपना जुड़ाव महसूस करेगा और समाज संगठित होकर वास्तव में अपना ऊंचाई को छूएगा।
प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को जमीनी स्तर से जुड़ने एवं समाज को मुख्य धारा से जोड़ने पर जोर दिया साथ ही समझ में महिलाओं का भी योगदान हो इस पर उन्होंने विशेष जोड़ दिया।
ख़बर से सम्बन्धित वीडियो देखें 👆
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष श्री गोपाल जी साहू द्वारा सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया वही प्रदेश महामंत्री श्री गुणसागर साहू ने सभी सम्मानित प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य को कार्यक्रम से जुड़ने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर सुनील कुमार डॉक्टर जगन्नाथ प्रसाद विनोद, श्यामनंदन प्रसाद सीतामढ़ी , ज्योति गुप्ता सहित प्रदेश पदाधिकारी से प्रदेश मंत्री रमेश प्रसाद निराला प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरी शंकर हरेंद्र प्रदेश संगठन मंत्री डॉ दिलीप, कुमार, सुमित्रा देवी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, योगेश कुमार, नारायण प्रसाद गुप्ता आदि काई प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष सहित अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।