Header Ads Widget

आगरा मंडल में नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस प्रणाली एवं ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (GUI) लागू - यात्रियों को मिलेगा तेज़, पारदर्शी और डिजिटल टिकटिंग अनुभव




आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल यात्रियों को आधुनिकतम और स्मार्ट सेवाएं प्रदान करने की दिशा में लगातार अग्रसर है। इसी क्रम में यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सेवाएं देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, आगरा मंडल में 112 ग्राफिकल यूजर इंटरफेस बेस्ड थिनक्लाइंट लगाई गयी है जिसमे 91 यूटीएस ग्राफिकल यूजर इंटरफेस बेस्ड थिनक्लाइंट व 21 पीआरएस ग्राफिकल यूजर इंटरफेस बेस्ड थिनक्लाइंट लगाई गयी है |आगरा मंडल में नेक्स्ट जनरेशन पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम आगरा छावनी एवं मथुरा जं. के एक एक काउंटर पर ट्रायल बेस पर लगाया गया है| सफल होने के बाद मंडल के सभी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम पर लगाया जायेगा|


नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस यह उन्नत प्रणाली यात्रियों को तेज, पारदर्शी और यूज़र-फ्रेंडली टिकटिंग सुविधा प्रदान करती है।रेल कर्मचारियों के लिए यह प्रणाली समय की बचत करने वाली और आसान उपयोग योग्य है| यह नई प्रणाली की मदद से टिकट बुकिंग, कैंसलेशन, चार्टिंग और रिफंड प्रक्रियाएं पहले से कहीं अधिक तेज़ और सटीक होंगी। सीट की उपलब्धता, डायनामिक चार्ट और आसान नेविगेशन की सुविधा है, जिससे तकनीकी रुकावटें न्यूनतम होंगी। आधुनिक पीआरएस प्रणाली के माध्यम से आगरा मंडल यात्रियों को एक नई और बेहतर डिजिटल सेवा प्रदान कर रहा है|

ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (GUI) बेस्ड थिनक्लाइंट में ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (GUI) के कारण उपयोगकर्ता आसानी से सिस्टम का उपयोग कर सकते हैं। इंटरैक्टिव फीचर्स के साथ, उपयोगकर्ता रेलवे योजना को अधिक प्रभावी ढंग से बना सकते हैं। ग्राफिकल यूजर इंटरफेस बेस्ड सिस्टम में त्रुटियों की संभावना कम होती है, क्योंकि उपयोगकर्ता वास्तविक समय में डेटा देख सकते हैं | पहले डेस्क का कलर ब्लैक एंड वाइट होता था और अब ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (GUI) में डेस्क का डिस्प्ले रंगीन कलर में होता है।