Header Ads Widget

संगीताचार्य पंडित हीरालाल मिश्र सम्मान एवं संगीत महोत्सव का हुआ समापन ,शास्त्रीय गायन एवं भरतनाट्यम नृत्य ने दर्शकों को लुभाया

 



पटना। ज्ञात हो कि सांस्कृतिक संस्था त्रिवेणी कला केन्द्र, पटना द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से दिनांक 18 मई से 19 मई 2025 तक 2 दिवसीय “संगीताचार्य पंडित हीरालाल मिश्र सम्मान एवं संगीत महोत्सव” का आयोजन प्रेमचंद रंगशाला, पटना में किया गया।




संस्था के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, सचिव श्री विजय कुमार मिश्रा तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। श्रीमती सोमा चक्रवर्ती ने कार्यक्रम की उद्घोषणा की।      

आज दिनांक 19 मई, 2025 को त्रिवेणी कला केन्द्र, पटना के कलाकारों द्वारा शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति की गयी। उसके बाद अनुदीप डे द्वारा गायन तथा रुम्पा डे के दल द्वारा गणेश वंदना एवं तराना की प्रस्तुति की गयी। इस वर्ष के महोत्सव की अंतिम प्रस्तुति राम चन्द्र (गोल्डर) द्वारा भरतनाट्यम नृत्य का प्रदर्शन था।




कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव श्री विजय कुमार मिश्रा ने सभी दर्शकों, आमंत्रित कलाकारों तथा महोत्सव से प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी कलाकारों तथा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अगले वर्ष पुनः महोत्सव आयोजित करने की सूचना देकर इस वर्ष के “संगीताचार्य पंडित हीरालाल मिश्र सम्मान एवं संगीत महोत्सव” का समापन किया। 




महोत्सव के विभिन्न प्रभारियों का नाम निम्नलिखित है:-

प्रिंटिंग: रॉबिन
प्रकाश: देव कुमार
ध्वनि एवं विद्युत:अमित राज
प्रेक्षागृह: यशश्री मिश्रा
प्रेक्षागृह सज्जा: देवोश्री कुमारी 
आतिथ्य: योगेशकर मिश्रा
यातायात: जितेन्द्र कुमार
कार्यकर्ता: राजश्री राज, ऋषभ राज, शुभाशीष, नंदिनी
स्वागत समित: डॉ अजय कुमार, इप्सा, रुम्पा डे, अर्चिता, सुभश्री 
मिश्रा
महोत्सव समन्वयक: डॉ अजय कुमार 
महोत्सव संयोजक: विजय कुमार मिश्रा
आभार: लोक पंच, प्रेमचंद रंगशाला, बिहार संगीत नाटक अकादेमी।
आमंत्रित कलाकार एवं महोत्सव से जुड़े समस्त लोग।

विजय कुमार मिश्रा सचिव