Header Ads Widget

नोखा विधानसभा प्रत्याशी के चयन पर हुई संगोष्ठी, दबे-कुचले-वंचितों की आवाज़ बुलंद करेगी आरजेपी (सत्य) : प्रिंस




औरंगाबाद। अंतर्गत पवनी गांव में समाजसेवी स्व० संजय सिंह के आवास पर सोमवार को दोपहर बाद राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रत्याशी के चयन को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ एवं पूर्व काराकाट लोकसभा प्रत्याशी प्रिंस कुमार सिंह के नेतृत्व और औरंगाबाद जिलाध्यक्ष देवेश कुमार सिंह की उपस्थिति में जिला उपाध्यक्ष कैमूर कमलेश सिंह, काराकाट लोकसभा प्रभारी बृजमोहन सिंह कुशवाहा, औरंगाबाद लोकसभा प्रभारी अजीत कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान, प्रखंड महामंत्री ददन पासवान, विवेकानंद सिंह, पूर्व उपमुखिया धर्मेंद्र कुमार सिंह, वार्ड सदस्य कृष्णा राम, अजय कुमार सिंह उर्फ पंकू सिंह, पप्पू सिंह और डॉ॰ मुन्ना इत्यादि ने भाग लिया। संगोष्ठी के बाद प्रिंस कुमार सिंह ने बातचीत की।

ख़बर से संबंधित वीडियो 👆 देखें 

उन्होंने बताया कि फिलहाल नोखा विधानसभा क्षेत्र से हमारे प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान की उम्मीदवारी पर चर्चा हुई है। और यह भी तय पाया कि 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी का विस्तार किया जाएगा। और अपने उद्देश्यों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए डोर-टु-डोर प्रचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरजेपी सत्य दबे, कुचले और वंचितों की पार्टी है। और हम इनके हक की आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसके पूर्व लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाएं पहना कर सम्मानित किया।