Header Ads Widget

IRCTC ईस्ट ज़ोन भारत गौरव रेक के ज़रिए देवभूमि उत्तराखंड यात्रा (EZUBG14) 11 दिनों का टूर पैकेज किया लांच



देव भूमि उत्तराखंड यात्रा (10रात 11 दिन) यात्रा तिथि : 03.12.2024

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) भारतीय रेलवे की मिनी रत्न पीएसयू शाखा है, जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के सभी पहलुओं में 20 वर्षों से मौजूद है। रेल मंत्रालय की भारत गौरव नीति विशेष रूप से पूरे देश में किफायती पर्यटन की परिकल्पना करते हुए रेल अनुभवात्मक पर्यटन के लिए तैयार की गई है। आईआरसीटीसी ने अपने पूर्वी क्षेत्र कार्यालय के माध्यम से पश्चिम बंगाल झारखंड बिहार और ओडिशा से पूरे भारत के धार्मिक यात्रा करने के इच्छुक पर्यटकों के लिए नीति के तहत ऐसी ही एक ट्रेन का परिचालन करने जा रही है। ट्रेनों को पर्यटकों की पसंद के हिसाब से खूबसूरती से तैयार किया गया है, जो यात्रा के अनुभव को बढ़ाएगा।

इस कड़ी में, IRCTC ईस्ट ज़ोन भारत गौरव रेक के ज़रिए "देवभूमि उत्तराखंड यात्रा (EZUBG14)" टूर पैकेज लांच कर रहा है , जिसमें 10 रातों और 11 दिनों के टूर में टनकपुर - चंपावत/लोहाघाट – चौकोरी – अल्मोड़ा – नैनीताल - भीमताल जैसे दिव्य स्थानों की यात्रा शामिल है। इसमें ट्रेन यात्रा, ऑन बोर्ड और ऑफ बोर्ड शाकाहारी भोजन, बजट होटल स्टे और गैर-वातानुकूलित/वातानुकूलित सड़क परिवहन शामिल है | 

देवभूमि उत्तराखंड दर्शन के लिए विस्तृत यात्रा कार्यक्रम नीचे सारणीबद्ध है।

Tour Devbhumi Uttarakhand Darshan
Package Code EZUBG14
Originating Station Kolkata Railway Station
Date of Starting 03.12.2024
Date of End 13.12.2024
Duration 11 Days/10 Nights
Tour Itinerary Tanakpur– Champawat/Lohaghat– Chaukori- Almora - Nainital – Bhimtal
Boarding & De Boarding Station Kolkata (KOAA) – Asansol – Jhajha – Barauni - Hajipur – Gorakhpur – Lucknow
No. of Berths 300
Category Adult Child (5-11 Years)
Standard 30,925/- 30,925/-
Deluxe 38,535/- 38,535/-


विस्तृत जानकारी के लिए हमारे कार्यालय “बिस्कोमान भवन, गाँधी मैदान, पटना” में अथवा निम्न फ़ोन नं 8595937726/27/31/32, 7003125136, 7003125159 से प्राप्त किया जा सकता है|

             
               
(राजेश कुमार)
 संयुक्त महाप्रबंधक
 क्षेत्रीय कार्यालय
 आई आर सी टी सी-पटना