पटना: खादी वस्त्रों पर चल रहे 50 प्रतिशत विशेष छूट का लाभ उठाने हेतु बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खादी मॉल पटना पहुँचें। इस अवसर पर उन्होंने खादी वस्त्रों की खरीदारी कर खादी के महत्व और इसके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने खादी को आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादों के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया था। आज इस विशेष छूट के माध्यम से हम सभी को खादी के प्रति प्रेरित करना चाहते हैं।" उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस छूट का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाकर खादी वस्त्रों की खरीदारी करें जिससे बिहार के अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा।
खादी मॉल में चल रहे इस विशेष डिस्काउंट ऑफर में विभिन्न प्रकार के खादी वस्त्र उपलब्ध हैं, जो न केवल गुणवत्ता में उत्कृष्ट हैं, बल्कि बिहार के कला और संस्कृति को भी दर्शातें है। इस अवसर पर मॉल में बड़ी संख्या में ग्राहकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने खादी वस्त्रों की खरीददारी की।
उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का धन्यवाद किया और आशा व्यक्त की कि इस पहल से खादी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। 50 प्रतिशत की यह विशेष छूट 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगी जिसमें सभी खादी वस्त्र सीधे आधे दाम पर मिलेंगे। खरीदारी करने हेतु ग्राहक खादी मॉल, पटना, गांधी मैदान, गेट नंबर 7 के विपरीत पधारें।





0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.