Header Ads Widget

सांस्कृतिक संस्था लोक पंच द्वारा दिनांक 09 से 12 अक्टूबर, 2024 को प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 4 दिवसीय दशरथ मांझी नाट्य महोत्सव का होगा आयोजन ।


रिहर्सल के दौरान ली गई नाटक "खेल" के कुछ तस्वीरें


ज्ञात हो कि सांस्कृतिक संस्था लोक पंच द्वारा दिनांक 09 से 12 अक्टूबर, 2024 को प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से ग्राम + पो० – बेलाव, थाना- बरबीघा, जिला - शेखपुरा में 4 दिवसीय दशरथ मांझी नाट्य महोत्सव का आयोजन होने वाला है। 

इस सन्दर्भ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसके दौरान संस्था के अध्यक्ष राम कुमार सिंह, सचिव मनीष महिवाल, उपाध्यक्ष कुमार रोहित, संस्थापक सदस्य संजय कुमार सिन्हा, रोज सिंह एवं कलाकारों में रजनीश पांडे, अरविंद कुमार, दीपा दीक्षित, राम प्रवेश, अभिषेक राज आदि कलाकार उपस्थित थे।




अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने बताया कि महोत्सव में मंच नाटक के अलावा लोक नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुति की जाएगी। उन्होंने मीडिया के साथियों एवं दर्शकों को महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया।

उपाध्यक्ष कुमार रोहित ने बताया कि लोक पंच बिहार की राजधानी पटना की एक सक्रिय सांस्कृतिक संख्या है, जिसकी स्थापना 2011 में हुई तथा इसका निबंधन 2017 में कराया गया। 




वरिष्ठ फिल्म निर्देशक एवं लोक पंच के संस्थापक सदस्य संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि हमने वर्ष 2017 से रदशरथ माँझी नाट्य महोत्सव की शुरूआत की थी और प्रतिवर्ष इसका आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में करते आ रहे हैं। इसमें बिहार के विभिन्न नाट्य दलों द्वारा मंच एवं नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति बिहार के गांव में की गई है।
लोक पंच द्वारा आयोजित दशरथ मांझी नाट्य महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों का विवरण निम्नलिखित है :-

09 अक्टूबर 2024
नाटक : कलयुग के सरपंच
निर्देशक : कुमार गौरव
प्रस्तुति : प्रयत्नम
10 अक्टूबर 2024
नाटक : खेल
लेखक : अविजित चक्रवर्ती
निर्देशक : मनीष महिवाल
प्रस्तुतिः लोक पंच
11 अक्टूबर 2024
नाटक : देवासुर संग्राम
लेखक : बिहारी लाल हरित
निर्देशक : कुमार गौरव 
प्रस्तुतिः प्रयत्नम
12 अक्टूबर 2024
नाटक : ध्रुव चरित
लेखक : परमानंद दास
निर्देशक : शशिभूषण सिंह
प्रस्तुति : वीणा साहित्य सदन, बेलाव

आभार
मनीष महिवाल 
सचिव 
लोक पंच 
9304858403