Header Ads Widget

बिहार में एनडीए सरकार गरीबी की चुनौतियां के बीच प्रगति का रास्ता बनाना जानती हैं - अरविन्द सिंह




पटना, 25 अक्टूबर :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि एनडीए सरकार गरीबी की चुनौतियां समझती हैं और प्रगति का रास्ता बनाना भी जानती हैं। इसीलिए मा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार में बिहार में 1,239 दारोगाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है।




साथ ही तीन ट्रांसजेंडरों को एक साथ दारोगा बनाने वाला पहला राज्य बिहार बन गया है। और तो और बिहार पुलिस में जल्द ही 1.22 लाख से अधिक पदों पर बहाली होगी।




साथ ही दरभंगा हवाई अड्डे को नया आयाम मिलेगा, इसके लिए 912 करोड़ की लागत से 24 एकड़ में अयोध्या की तर्ज पर वर्ल्ड क्लास टर्मिनल बनेगा। और एनडीए सरकार बिहारवासियों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 2073 बेड एवं एयर एंबुलेंस जैसी सुविधाओं के साथ, पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को देश का नंबर वन और विश्व का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बनाने का काम करेगी। जिसके पहले फेस का उद्घाटन 25 फरवरी को होगा।




श्री अरविन्द ने कहा कि और वहीं बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्पित है एनडीए सरकार। इसी के परिणाम स्वरूप भागलपुर में 50 करोड़ की लागत से सिल्क उद्योग लगाया जाएगा, जहां सिल्क के कपड़े तैयार किए जाएंगे। इन कपड़ों के लिए कच्चे समान से लेकर प्रोडक्ट निर्माण तक सब बिहार में होगा। कच्चे माल के लिए फोरलेन किनारे 100 किमी क्षेत्र में रेशम कीट के पौधे लगाए जाएंगे। इस पहल से बिहार में सिल्क उद्योग सशक्त होगा।




एनडीए सरकार गरीबी की चुनौतियां भी समझती हैं और प्रगति का रास्ता बनाना भी जानती हैं। इसीलिए एनडीए सरकार अपने प्रगतिशील योजनाओं और नीतियों के कारण विकास का पर्याय बन गई है।