Header Ads Widget

भाजपा ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की जयंती



जिला ब्यूरो | सासाराम

रोहतास जिले के नासरीगंज शहर स्थित काली मंदिर के सामने वाली ठाकुरवाड़ी के प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इसकी अध्यक्षता पार्टी के नगर अध्यक्ष लालबाबू उर्फ संजय कुमार ने एवं संचालन प्रखंड अध्यक्ष कनकधीर उपाध्याय ने किया। 

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण प्रकोष्ठ के प्रभारी अमित कुशवाहा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय जीवनी पर प्रकाश डाला। प्रखंड अध्यक्ष कनकधीर उपाध्याय ने कहा कि स्व० दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के पुरजोर समर्थक एवं सूत्रधार थे। वहीं नगर अध्यक्ष ने कहा कि उनके बताए गए रास्ते पर चलकर हमारी पार्टी जनकल्याण करते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। मौके पर प्रखंड महामंत्री अंजनी कुमार सिंह, रौशन कुमार सिंह, मनु भगत, शैलेश यादव, पंकज यादव और वीरबहादुर सिंह इत्यादि उपस्थित थे।