सासाराम | जिला ब्यूरो
रोहतास जिले के नासरीगंज शहर के मुख्य रोड स्थित शिवशक्ति संघ दुर्गा स्थान के निकट राज्यव्यापी सदस्यता अभियान के तहत भाजपा ने काउंटर लगा कर इच्छुक लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। भाजपा के नगर अध्यक्ष लालबाबु उर्फ संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष कनकधीर उपाध्याय ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी सत्येंद्र सिंह उपस्थित रहे।
जिला महामंत्री ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। जिसका सदस्यता अभियान पुनः चलाया गया ताकि नए लोग सदस्य बन सकें। उन्होंने कहा कि बिहार में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। जो भाजपा के मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, आईटीसेल, प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफल होगा। विधनसभा प्रभारी ने कहा कि यह कार्यक्रम 2 सितम्बर से प्रारम्भ है और 25 सिम्बर तक चलेगा। यह 11 सितम्बर से 17 सितम्बर तक विषेश अभियान चलाया जा रहा है। और अभी प्राथमिक सदस्य बनाने के लिए जारी मोबाइल नंबर पर मिस्डकॉल कराया जा रहा है।
मौके पर प्रमोद सिंह, अमित कुशवाहा, दीपक गुप्ता, मदनमोहन केसरी, सिकंदर सिंह, ललन पंडित, रवि कुमार सिंह, अजय शौंडिक, जयसियारम, पंकज यादव, रौशन सिंह, सुरेश पांडेय, अभय कुमार सिंह, अनिल सुमन, कमेंद्र बैठा, संतोष रौनियर, गुप्तेश्वर सिंह और श्रीनाथ कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.