पटना। आज दिनांक 15.09.2024 को बिहार अभियंत्रण सेवा संघ (बेसा) के तत्वाधान में भारत रत्न अभियंता शिरोमणि डॉ0 एम0 विश्वेश्वरैया के 163वीं जयंती के अवसर पर 57वाँ अभियंता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समारोह के उद्घाटनकŸार् एवं मुख्य अतिथि के रूप में श्री विजय कुमार सिन्हा, माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार, शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के अध्यक्ष ई० दया शंकर प्रसाद ने की।
अध्यक्ष श्री दया शंकर प्रसाद द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए राज्य के विकास में अभियंताओं के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की माँग की गई। उन्होंने कहा कि आज राज्य के अतिमहत्वपूर्ण अभियंत्रण सेवा के उन्नयन हेतु बड़े गुणात्मक परिवर्तन और सुधार की आवश्यकता है। इससे विश्वेश्वरैया जी के समय का कार्य संस्कृति फिर से आ सकेगा तथा अभियंताओं की पेशागत प्रतिबद्वता में वृद्वि हो सकेगी।
संघ के महासचिव ई० राकेश कुमार ने समारोह में अपना उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि अभियंताओं के बिना विकास संभव नहीं है। अभियंता केवल पेशेवर ही नहीं बल्कि एक निर्माता एवं समाज के विकास में अग्रदूत भी है। उन्होंने अभियंताओं की समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा। इन्होंने आधारभूत संरचनाओं की कमी को दूर करने, विधि व्यवस्था में अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति को बंद करने, सहायक अभियंता के रिक्त पदों को अविलम्ब भरने एवं कार्य क्षेत्र में अभियंताओं को सुरक्षा एवं सुविधा प्रदान करने आदि मामलों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।
इन्होंने सीधी नियुक्ति से बहाल सहायक अभियंता के मूल पद का पदनाम केन्द्र सरकार की भांति “सहायक कार्यपालक अभियंता“ करने की मांग की। उन्होंने बताया कि आज सहायक अभियंता के अधिकांश पद रिक्त हैं जिससे राज्य के विकास की गति एवं गुणवत्ता दोनों प्रभावित हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्य अभियंता का वेतन प्रक्रम केंद्र के बराबर न होने की वजह से हमारे अभियंता राष्ट्रीय जल आयोग के सदस्य नहीं बन पते है अतः इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। इन्होने क्षेत्र में कार्यरत महिला अभियंताओं के लिए बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने पर भी सरकार का ध्यान आकृस्त कराया। उन्होंने बताया की जिस राज्य के माननीय मुख्यमंत्री इंजीनियर हो तथा माननीय उप मुख्यमंत्री भी इंजीनियर हो उस राज्य के अभियंता सुविधाओं से वंचित कैसे रह सकते है।ं साथ ही उम्मीद जताई कि जिस तरह प्रोन्नति के मामले का त्वरित निष्पादन सरकार के द्वारा किया गया उसी प्रकार इन सभी समस्याओं का समाधान भी सरकार अवश्य करेगी।
मुख्य अतिथि एवं उद्घाटन कर्त्ता श्री विजय कुमार सिन्हा, माननीय उप मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अभियंता मानवता के सेवा के लिए कार्य करते है जो भविष्य को सजाता है। सफल एवं इमानदार अभियंताओं को अधिक सम्मान मिलता है। महासचिव द्वारा उठाए गए अभियंताओं के समस्याओं को सही बताते हुए उन समस्याओं के निराकरण हेतु सार्थक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने आगे कहा कि अभियंताओं की प्रतिभा को दबाया नहीं जायेगा तथा उन्हें आगे बढ़ने का मौका भी दिया जायेगा। समय के हिसाब से अभियंताओं को बदलना होगा नई-नई तकनीक का उपयोग करना होगा तभी बिहार विकसित बनेगा।
समारोह में विभिन्न विभाग के सैकड़ों अभियंताओं (सहायक अभियंता से अभियंता प्रमुख तक) सहित संघ के पूर्व अध्यक्ष, ई० अजय कुमार सिन्हा, पूर्व महासचिव ई० रविन्द्र कुमार सिन्हा, ई० शैलेश कुमार, ई० राजेश्वर मिश्र, ई० आर० एन० सुकला, ई० परसुराम सिंह, ई० गौतम, ई० गौसन, ई० अंजली सिंह, ई० मनीष, ई० दिव्या स्वर्णिम, ई० वैष्णवी मिश्रा आदि ने भाग लेकर विश्वेश्वरैया जी को श्रद्वांजलि दी।
इस समारोह में माननीय उप मुख्यमंत्री द्वारा चार अभियंताओं को अभियंत्रण क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु “अभियंता रत्न सम्मान“ से सम्मानित किया गया।
1. ई० मदन मोहन कुमार, पूर्व अध्यक्ष बेसा सह सेवानिवृत मुख्य अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार।
2. ई० अरुण, पूर्व महासचिव बेसा सह अधीक्षण अभियंता, पथ निर्माण विभाग, बिहार, सह सेवानिवृत सचिव ग्रामीण कार्य विभाग, झारखण्ड।
3. ई० बालिस्टर सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष बेसा सह सेवानिवृत कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार।
4. ई० अंजु कुमारी, सेवानिवृत मुख्य अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार।
अंत में ई० अंजनी कुमार, उपाध्यक्ष, बेसा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन ई० गौतम के द्वारा किया गया।
(ई0 राकेश कुमार)
महासचिव