पटना। आज दिनांक 7 अगस्त, 2024 को सांस्कृतिक संस्था त्रिवेणी कला केन्द्र, पटना द्वारा संगीत नाटक अकादेमी के सौजन्य से श्री विजय कुमार मिश्रा के नृत्य निर्देशन में नृत्य नाटिका “सादी बियाह” का मंचन त्रिवेणी प्रांगण, राजेंद्र नगर, पटना में संध्या 6 बजे से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री अंशुल कुमार पाण्डेय, अधिवक्ता, पटना हाईकोर्ट उपस्थित थे।
नृत्य नाटिका “सादी बियाह” का कथासार निम्नलिखित है :-
नृत्य नाटिका “सादी बियाह” में भोजपुरी भाषा क्षेत्र के विवाह को दिखाया गया है। यूँ तो शादी का प्रारंभ वर- वधू के चयन से शुरू होता है, पर इस नाटिका में पारंपरिक ब्याह (विवाह) को शादी तय हो जाने के बाद से दिखाया गया है, जब वर और वधू के घरों में विभिन्न क़िस्म के रीति- रस्म और पूजा- अनुष्ठानों का प्रारंभ होता है। यह यात्रा मटकोर से प्रारंभ होती है, जब औरतें किसी वट- वृक्ष के नीचे जाकर विभिन्न गीत तथा नाटकीय रस्मों का संपादन करती है।
इसके बाद मड़वा गड़ाई (मंडपाच्छादन) तथा हल्दी घोटाई की बारी आती है। इसके बाद शादी के दिन बारात निकलती है, वर के गाँव की औरतें मन- बहलाव तथा सुरक्षा के लिए एक होकर डोमकच का स्वांग करती है, बारात वधू के घर पहुँचती है, वर की अभ्यर्थना की जाती है, वधू को भेंट दिए जाते है, शादी का विधिवत् प्रारंभ होता है, फेरे और सिंदूरदान की रस्म होती है, परिजनों, अतिथियों तथा तमाम देवी- देवताओं के समक्ष शादी पूर्ण होती है और अगले दिन लड़की की विदाई होती है।
नृत्य नाटिका “सादी बियाह” का पात्र परिचय निम्नलिखित है:-
दुल्हन: तनु प्रिया
दुल्हा: नंदन कुमार यादव
दुल्हन की माँ: अदिति सिंह
दुल्हे की माँ: देवोक्षी कुमारी
दुल्हन के पिता: हरी कृष्ण सिंह (मुन्ना)
दुल्हे के पिता: रतन कुमार
दुल्हन का भाई: राजेषी राज
दुल्हे की बहन: अनुष्का घोष
डोमिन: सोनाली सरकार
डोम: अर्पणा
सिपाही: निशा
हजाम: अरविन्द कुमार
सखी: रूम्पा डे, इप्शा, दिपती एवं संध्या कुमारी
पुरोहित: माधव
कोरस: नंदिनी, अनंत मिश्रा, रिषव राज, रंजीत आर्य , शुभाषिस मिश्रा, देव कुमार, अजय यादव
मीडिया: मनीष महिवाल
रूप सज्जा: जितेन्द्र कुमार जीतू
संगीत निर्देशक: श्री बृज बिहारी मिश्रा
नृत्य परिकल्पना एवं निर्देशन: श्री विजय कुमार मिश्रा